बावल। गांव झाबुआ में एक 17 वर्षीय लड़का लापता हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव झाबुआ निवासी तेजवीर ने बताया कि उसका 17 वर्षीय लड़का बीते दिन घर से किसी को बताए बिना कहीं चला गया। आसपास तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं लगा। बावल थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद