फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्लॉक और गांव स्तर पर टीमें बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत धान की पराली को खेत में मिलाने पर किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देगी। इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पराली जलाने की निगरानी के लिए जिला, ब्लॉक और गांव स्तर पर टीमें बनाई गई हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के साथ भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी दर्ज होगी। जिले के 132 गांवों में धान की खेती हुई है। किसानों को सुपर सीडर और जीरो टिल सीड ड्रिल जैसे यंत्रों से पराली प्रबंधन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें