फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतरसदनीय खो-खो में टीम अर्जुन अव्वल

Thu, 23 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज इंटरनेशनल स्कूल में नौवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए अंतर सदनीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चारों सदनों अर्जुन, अभिमन्यु, एकलव्य और नचिकेता के खिलाड़ियों ने टीम कोच सुदेश और दिनेश के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सराहनीय प्रदर्शन कर टीम अर्जुन और अभिमन्यु अंतिम चरण तक पहुंचे। अंतिम राउंड में टीम अर्जुन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं टीम अभिमन्यु द्वितीय और टीम एकलव्य तृतीय स्थान पर रहीं। चेयरमैन राजेंद्र सैनी, निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी और हेमंत सैनी और प्राचार्य अनिल मुखीजा ने सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। प्राचार्य अनिल मुखीजा ने बताया कि खो-खो जैसे ऊर्जावान खेलों में विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित करने से खिलाड़ी को प्रेरित और केंद्रित रहने में मदद मिलती है। सभी विजेताओं को बधाई देते हुए जितेंद्र सैनी ने उनको प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें