गांव दिदौली में घर-घर जाकर नामांकन के लिए लोगों को जागरूक करते अध्यापक।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों, प्राध्यापकों ने प्राचार्य के नेतृत्व में गांव गोठड़ा और दिदौली में नामांकन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। हसला के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष और प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि अध्यापकों ने अभिभावकों, छात्रों को स्कूल की विशेषताएं बताते हुए उन्हें कंवाली स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं जो किसी निजी संस्थान में होती हैं। स्कूल में सभी तीनों संकाय कला, वाणिज्य, विज्ञान और तीनों फैकल्टी के प्राध्यापक भी हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक ओमप्रकाश, यादव प्रदीप कुमार, पूजा यादव, सुनीता यादव, राकेश कुमार, बाबू विजेंद्र सिंह के साथ-साथ स्कूल के पूर्व छात्र प्रवीण, हितेश व अमित ने विशेष सहयोग किया।