फोटो: विद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास करती छात्राएं।स्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव गुगोढ़ और मलेशियावास में सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों के लिए सबसे बड़ा शत्रु है। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी बर्बाद कर देता है। टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पढ़ाई, खेल और अपने सपनों पर ध्यान दें तथा नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहें। ग्रामीणों ने नशा मुक्त रेवाड़ी-सुरक्षित रेवाड़ी का संकल्प लिया और नशा व साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली। संवाद