फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ताशी ने नीट में हासिल की सफलता

Thu, 22 Oct 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ताशी बेनीवाल
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव जाट सैरवास की ताशी बेनीवाल ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन केरल के सरकारी मेडिकल कॉलेज वायनाड में एमबीबीएस में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। ताशी ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता को दिया। उनके पिता एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। ताशी ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा और मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखी। वह प्रतिदिन लगभग छह से सात घंटे पढ़ाई करती थीं।
विज्ञापन


ताशी की सफलता पर रामनिवास बेनीवाल, जयप्रकाश, दीपक, सोनू, टीनू, शील, निर्मला, सरोज सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें