कोसली। वन विभाग नाहड़ के अंतर्गत पौधशाला में इस वर्ष का पौधे वितरित करने का लक्ष्य पूरा हो गया है। इस वर्ष 1 लाख 58 हजार 190 पौधे वितरित किए गए हैं। इस वर्ष के लिए विभिन्न प्रकार के 83150 पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था। एक पेड़ मां के नाम स्कीम के अंतर्गत 75040 फलदार पौधे वितरित किए गए।
वन अधिकारियों का कहना है कि नाहड़ रेंज में ब्लॉक नाहड़, जाटुसाना, कोसली में पौधरोपण के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे तैयार किए गए थे। बरसात का सीजन शुरू होते ही वितरण कार्य शुरू किया गया। इस वर्ष सरकारी संस्थानों रोड़ नहर व पंचायत भूमि पर 23150 पौधे लगाए गए। पौधगिरी स्कीम के तहत स्कूल कॉलेज आदि में 15 हजार पौधे, जल शक्ति अभियान के तहत रेंज के अंतर्गत पंचायतों को 13 हजार पौधे, फ्री सप्लाई स्कीम के अंतर्गत सरकारी संस्थाओं तथा आम जन को 32 हजार पौधे वितरित किए गए। वन अधिकारियों ने लोगों को पौधों की देखरेख का आग्रह किया।
एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करें : यादव
आरएफओ अभय सिंह यादव ने आमजन से अपील की है कि वे मानसून के दौरान लगाए गए पौधों का संरक्षण करें। वे पौधों में नियमित रूप से पानी डालें ट्री गार्ड लगाकर पशुओं एवं बंदरों से बचाव करें। उन्होने लोगों से कहा कि वे केवल पौधे लगाकर फोटो खिंचवाने तक ही सीमित ना रहें। वे लगाए गए पौधों के बड़े होने तक संरक्षण करें ताकि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन हो सके।