फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तान्या ने डीयू की सीसी चुनाव में पाई सफलता

Sat, 19 Sep 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
तान्या छावल
विज्ञापन
कोसली। गुड़ियानी निवासी ग्रीवेंस कमेटी सदस्य सुनीता की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सीसी (सेंट्रल काउंसिल) चुनाव में सभी पदों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सर्वाधिक वोट हासिल किए। पिछले वर्ष सीयूईटी में बेहतर प्रदर्शन के बाद तान्या ने दिल्ली के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में प्रवेश लिया था। इस वर्ष उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सीसी चुनाव में नामांकन दाखिल किया। चुनाव में कड़ी मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के समर्थन के दम पर उन्होंने सर्वाधिक वोट हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि तान्या ने मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित किया है कि बेटियां शिक्षा और नेतृत्व समेत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं। तान्या की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के विश्वास को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें