फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोस्टर बनाओ स्पर्धा में तन्वी अव्वल

Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 04रेवाड़ी। लिसाना स्कूल में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव लिसाना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जल मिशन को लेकर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भविष्य एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसाइटी की क्रियान्वयन सहायक संस्था की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में 18 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता मुख्य अध्यापक राजेश कुमार ने की। सभी ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाई। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक केदार सिंह व अध्यापिका पूजा अदलखा ने विस्तार से जल की महत्ता व संरक्षण पर चर्चा की। इस प्रतियोगिता में तन्वी प्रथम, दीपिका द्वितीय और आशा तृतीय स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनूप मेहरा, पूनम रानी, कुसुम यादव सतीश कुमार व चिमन लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें