13...क्रिकेट खिलाड़ी तन्मय। स्रोत : परिजन
रोहतक। मंगलवार को कूच बिहार ट्रॉफी में हरियाणा व तमिलनाडु के बीच खेले गए मैच में तन्मय ने 14 विकेट लिए। मुकाबला चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में खेला गया। इसमें तन्मय ने पहली पारी में 9 व दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। पिता धर्मवीर ने बताया कि बेटे तन्मय ने 2015 में खेलना शुरू किया था। उन्होंने कहा परिवार में शुरू से खेल में रुझान था। तन्मय को बचपन से खेल पसंद था। शुरू में वह हेल्थ ठीक रखने के लिए खेलता था, फिर बाद में क्रिकेट में ही कॅरिअर बनाने का फैसला किया। वह स्वयं फुटबॉल इंटर-यूनिवर्सिटी स्तर तक खेल चुके हैं और उनकी तन्मय की दोनों बुआ शालू और सुशीला वॉलीबॉल में नेशनल स्तर की खिलाड़ी रही हैं। संवाद