फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्लोगन लेखन, निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Sat, 20 Apr 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज में विधिक साक्षरता मिशन के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्य, शिक्षा के अधिकार व घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन

कॉलेज लीगल लिटरेसी सेल की संयोजक डॉ. गायत्री यादव एवं सदस्यों द्वारा भी महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा के अधिकार, मानवाधिकार कानून, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या व नशामुक्ति जैसी सामाजिक समस्याओं की जानकारी दी गई। सभी विधाओं में विजयी प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों को कॉलेज प्राचार्या व लीगल लिटरेसी सेल के सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। डॉ. गायत्री यादव ने बताया कि ये सभी विजेता 25 अप्रैल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता खरखड़ा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें