फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वरोजगार के लिए लें 3 लाख का ऋण

Wed, 03 Jul 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसके तहत स्वरोजगार के लिए महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।
विज्ञापन

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है जिनकी पारिवारिक आय 5 लाख या फिर इससे कम हो, आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो और पहले किसी प्रकार के ऋण मामले में डिफाल्टर न हो। महिला का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। महिलाओं को 3 लाख तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज दर की छूट पर उपलब्ध करवाया जाता है। इस ऋण के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगी। जानकारी के लिए कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी स्थित सती कॉलोनी, गली न. 3 से संपर्क कर सकते हैं। संवादम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें