बावल। बावल में केनरा बैंक की शाखा की खिड़की तोड़कर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में शाखा प्रबंधक हिमांशु यादव ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात में अज्ञात व्यक्ति ने बैंक परिसर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर टैबलेट चोरी कर भाग गया। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद