फोटो : 06रेवाड़ी। आरती राव को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए। स्रोत : ग्रामी
रेवाड़ी। अटेली की विधायक आरती सिंह राव को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर गांव लाला में पूर्व सरपंच भगवान ने रामपुरा हाउस के पदाधिकरियों और कार्यकताओं के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया। पूर्व सरपंच भगवान ने कहा कि आरती सिंह राव के नेतृत्व में दक्षिण हरियाणा का विकास होगा। इस मौके पर प्रवीण कुमार, विक्रम सिंह, राजकुमार, बहाला तारा चंद, वीरभान, रामफल शर्मा, अजीत सिंह, अमित, मनोज डागर, जयप्रकाश मौजूद थे। संवाद