फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गर्मी और बिजली कटौती के गठजोड़ से छूट रहे पसीने

Mon, 12 Jun 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धूप के दौरान कुछ इस अंदाज में छाता लेकर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में गर्मी की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं बिजली के कटों के कारण भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से अब पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। आज अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यह तापमान 23 मई को दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। सुबह से ही लू चलने लगी है। गर्म हवा की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
उधर, गर्मी के साथ बिजली निगम का सितम भी जारी है। दिन रात बिजली के कटों की भरमार है। सोमवार की दोपहर को शहर में ट्रांसफार्मर का जंपर उड़ जाने से लोगों को 5 घंटे भी बिजली नहीं मिल पाई। इसके अलावा विभाग की ओर से कट लगातार लगाए जा रहे है, जिससे गर्मी में लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ी
गर्मी का दौर शुरू होते ही शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। चिकित्सक भी गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी या अन्य पेय पदार्थ पीने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि मांग बढ़ने के साथ नकली पेय पदार्थ भी मार्केट में खूब बिक रहे हैं। साथ ही गर्मी की वजह से बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। उल्टी-दस्त, डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
गर्मी बढ़ने से बढ़ी डिहाइड्रेशन की संभावना
पिछले चार दिनों से पड़ी रही तेज गर्मी के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों में उल्टी-दस्त होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सकों की ओर से लोगों को खूब पानी पीने, नींबू, शिकंजी, जलजीरा आदि का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।

14 जून के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार जिले में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान परिदृश्य में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अंधड़ और हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है, परन्तु इसके बावजूद जिला उमसभरी पसीने वाली गर्मी की चपेट में हैं। क्योंकि पश्चिमी शुष्क हवाएं अरब सागर पर बना चक्रवातीय तूफान बिपरजाॅय की वजह से दक्षिणी पश्चिमी होने से उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में गर्म आद्रनमी वाली हवा की वजह से पसीने वाली गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं। सुबह शाम आंशिक बादल छाने और दिनभर सूर्य की चिलचिलाती धूप की तपिश देखने को मिल रही है। 14 जून को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से और साथ ही अरब सागर पर बना हुआ चक्रवातीय तूफान बिपरजाॅय का वर्तमान ट्रेक बदल गया है जिसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। अधिकतर स्थानों पर 14-18 जून के दौरान सम्पूर्ण इलाके पर बादल आने और तेज़ गति से अंधड़ चलने और बारिश की गतिविधियों के दौर की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें