फोटो : 04स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर गो सेवकों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : संस्था
- फोटो :
रेवाड़ी। स्वामी दयानंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रथम गोशाला (नारनौल रोड) के प्रांगण कार्यक्रम हुआ। इसमें गो सेवा के साथ दीप जलाकर स्वामी दयानंद सरस्वती को नमन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा कि स्वामी दयानंद की ओर से दिया गया वेदों का ज्ञान एवं स्वराज का नारा आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि स्वामी ने संपूर्ण विश्व को आर्य बनाने का नारा दिया। स्वामी दयानंद स्वराज्य, स्वदेशी, स्वभाषा और राष्ट्रीयता के हिमायती थे। कार्यक्रम में गो सेवक राजपाल यादव, सूरज यादव, कमल सिंह मौजूद रहे। संवाद