डहीना। गांव सीहा की बेटी डॉ. सुषमा तंवर जयपुर की मणिपाल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थी कल्याण निदेशालय में असिस्टेंट डायरेक्टर चयनित की गई हैं। सुषमा ने बीटेक और एमटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद नेट क्वालीफाई किया था। इसके बाद उन्होंने पीएचडी पूरी की और प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहीं। उनकी उच्च योग्यता और शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें मणिपाल यूनिवर्सिटी में इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर बाबा रामस्वरूप दास आश्रम के महंत नरोतमदास महाराज, शंकरदास महाराज और दीपदास महाराज ने उन्हें आशीर्वाद दिया।