फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का किया सर्वे

Fri, 09 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बीकानेर गांव में सर्वे के लिए पहुंची टीम। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने बीकानेर गांव में डोर-टू-डोर जन संपर्क अभियान चलाया। अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का संचालन प्राचार्य मनोज कुमार के निर्देशन में और वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। सर्वे के माध्यम से उन बच्चों को खोजा गया, जो किसी कारणवश स्कूल में दाखिला नहीं ले पाए या अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं। उनकी आयु और स्तर के अनुसार उन्हें उचित कक्षा में दाखिला दिलाकर शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्य धारा में लाना लक्ष्य है। रामजस, सोमबीर यादव, सत्ते सिंह, डॉ. सुविधा यादव, रेखा रोहिल्ला सहित अध्यापक मुकेश कुमार, हरिता शर्मा, पूनम देवी, मंजुलता, प्रिया देवी, चंद्रपाल ने अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें