08जेएनडी16-डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ट्रेनिंग के दौ
जींद। ग्रीष्मकालीन दिवस में शिक्षा विभाग की ओर से पांच दिवसीय एफएलएन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सभी प्राथमिक शिक्षकों का भाग लेना अनिवार्य है। रविवार को एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने खंड जुलाना और खंड जींद के एफएलएन कैंपों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे खंड जुलाना में पहुंचकर प्रशिक्षण लेने वाले अध्यापकों से वार्तालाप की। प्राथमिक शिक्षकों को खेल-खेल में शिक्षा, टीएलएम का प्रयोग, प्रिंट रिच क्लास रूम, स्किल पासबुक भरने व बच्चों का लर्निंग लेवल समझने बारे मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी प्राथमिक शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के नए गुर सिखाए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो और बच्चे बिना किसी डर के स्कूल की ओर अपना कदम बढ़ाए। कैंपों का निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर अलग-अलग टीम बनाई गई है। अगले बैच सोमवार से शुरू हो जाएंगे।