रेवाड़ी। राव इंद्रजीत सिंह का नामांकन दाखिल करवाने रामपुरा गांव से गुरुग्राम पहुंचे समर्थक। स्
रेवाड़ी। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के नामांकन दाखिल करवाने के लिए उन्हीं के गृह क्षेत्र रेवाड़ी के रामपुरा से भारी संख्या में ग्रामीण गुरुग्राम पहुंचे। रामपुरा गांव के सरपंच नरेश यादव की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। गुरुग्राम पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व राव इंद्रजीत सिंह का भाषण सुना।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में कभी भी विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी। पिछली बार से ज्यादा इस बार भारी बहुमत से जिताकर विजयी बनाएंगे। भाजपा ने तीसरी बार राव इंद्रजीत सिंह को टिकट दी है। मौके पर अतर सिंह, राजेश, मनमोहन सिंह, सोनू, दीपचंद, नवल लंबरदार, धर्मेंद्र, हरिराम, रणपाल, सरजीत, कुलभूषण आदि ग्रामीण मौजूद रहे।