फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्ट इंडिया कंपनी का सुपारी से भरा ट्रक की लूट में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए धारूहेडा ने जनवरी 2019 मे एनएच-48 से सुपारी से भरे ट्रक की लूट के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छायंसा निवासी अस्ताक के रुप में हुई है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी 2019 को इस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी में चालक बैंगलोर से सुपारी भरकर दिल्ली के लिए चला था। 21 जनवरी को एनएच-48 पर गांव काठुवास के पास पहुंचा तो आरोपियों ने गाड़ी के आगे कंटेनर लगाकर चालक के साथ मारपीट करते सुपारी से भरे हुए ट्रक को छीनकर ले गए तथा चालक को नूंह के पास बांधकर डाल गए थे। कंपनी के सुपरवाइजर राजपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस मामले में खाली ट्रक को बरामद कर दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें