रेवाड़ी। रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। संवाद
कोसली। देवी माता मंदिर कोसली में आयोजित कौशलगढ़ फाग खेल उत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाबा मुक्तेश्वरीपुरी मठाधीश महंत शिवपुरी के सानिध्य में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में सुनीता कान्हड़वास ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। संवाद
रेवाड़ी। रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। संवाद