फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रधान की जिम्मेदारी सुनील खनेजा को मिली

विज्ञापन
बैठक में उप​स्थित राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के सदस्य व कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
विज्ञापन
कोसली। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ की ओर से कोसली विधानसभा की एक व्यापारी बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की। मंच संचालन हरियाणा प्रदेश सचिव सुरेन्द्र वशिष्ठ ने किया। इस बैठक में राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के कोसली विधानसभा के प्रधान की जिम्मेदारी सुनील खनेजा को नियुक्ति पत्र देकर दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ देश में व्यापारियों की समस्या को सरकार तक ले जाने का कार्य कर रही है तथा व्यापारी के द्वारा ही सरकार को टैक्स दिया जाता है, जिससे जनहित के कार्य होते हैं।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों और जनता के साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि वह विधानसभा में अपने इलाके की समस्याओं को उठाते हुए उनका निदान भी करवाते हैं। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष सतराज जून ने बताया कि यह संघ राष्ट्रीय स्तर का संघ हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के व्यापारियों को एक छत के नीचे लाने का हमारा प्रयास हैं। इस मौके पर राजेंद्र सिंगल, राजेश चौहान, बाल भगवान शास्त्री, लोकांश, हैप्पी कॉलेज के रामकरण मलिक, श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रधान लीलूराम स्वामी, पंचनद स्मारक ट्रस्ट कोसली के धर्मबीर आहूजा, नरेशआहूजा, राजेश जांगड़ा, ईश्वर गर्ग, शंकर गर्ग, पंकज गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रवीन मंगला, मनीष गर्ग, जितेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें