सेक्टर 1 में आयोजित सुंदरकांड पाठ। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी। अग्रवाल सभा के सह सचिव व लायंस क्लब के पूर्व प्रधान संदीप गोयल के पिता समाजसेवी चौधरी महेश चंद गोयल की पुण्यतिथि के अवसर पर सेक्टर 1 में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ में दिल्ली से आए चिरंजी लाल गोयल सहित पंकज, प्रदीप, मुकुल व अन्य लोग शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ में परिवार के सभी सदस्यों ने प्रभु का गुणगान किया। इस मौके पर कमला देवी ने बताया कि महेश चौधरी समाज में सदैव आगे रहकर बढ़-चढ़कर दान देते थे।