हनुमान मंदिर में पहुंचे भक्त। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। सेक्टर-1 सोलहाराही स्थित प्राचीन इच्छा पूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भंडारा लगाया गया। पुजारी पंडित बिजेंद्र भारद्वाज की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। भजन संध्या भी कराई जिसमें गोपाल वर्मा, धर्मबीर फौजी एवं दीक्षा गुप्ता ने भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता, सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र वशिष्ठ, अंकित लोहिया, मधु वशिष्ठ, दीपक मंगला, बिल्लू पोसवाल, चरण सिंह, प्रशांत गोयल, अतुल माटी, अनिरुद्ध सोमानस व अन्य मौजूद रहे। संवाद