फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट में पाई सफलता

Wed, 20 May 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के चार विद्यार्थियों ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट में सफलता प्राप्त की है। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने रैंक धारकों सुधांशु (10402), दीक्षा (8023), विकास (1811), और अंकित (9822) को बधाई दी और सम्मानित किया। कहा कि विद्यार्थियों की निरंतर सफलता के लिए उनके शिक्षक निरंतर प्रयासरत रहते हैं जो विद्यार्थियों के परिणाम में नज़र आता है। फार्मेसी स्नातकों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा है। इससे मास्टर्स ऑफ फार्मेसी में छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार ने भी विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें