फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता रहा सुब्रोतो सदन

Mon, 22 Apr 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता सदन। स्रोत: सैनिक स
विज्ञापन
कुंड। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में सह शैक्षिक गतिविधियों 2024-25 के अंतर्गत समूह ‘अ’ और समूह ‘ब’ के लिए अंतरसदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समूह ’अ’ के लिए विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस घटते रोजगार का कारण है।’ समूह ‘ब’ के लिए विषय ‘मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है- सोशल मीडिया’ रखा गया। विषय के पक्ष व विपक्ष में विचार रखे गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप मे विद्यालय कार्यवाहक प्राचार्या सुनैना चाहार ने शिरकत की। प्रतियोगिता मे निर्णायकों की भूमिका के रूप में मनोज कुमार ओझा टीजीटी, अरविंद कुमार कुमार टीजीटी, योगेश कुमार सिंघल टीजीटी हिंदी मौजूद रहे। प्रतियोगिता समूह ‘अ’ में कैडेट शशि शेखर (1020) कक्षा 11वीं सुब्रोतो सदन, कैडेट दीपक कुमार द्विवेदी (1037) कक्षा 11वीं अर्जन सदन तथा कैडेट आयुष राज (1133) कक्षा 10वीं सुब्रोतो सदन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समूह ‘ब’ में कैडेट प्रशांत (1479) कक्षा सातवीं करियप्पा सदन, कैडेट लोकेश भारती (1448) कक्षा सातवीं अर्जन सदन, कैडेट हितेश (1516) कक्षा सातवीं सुब्रोतो सदन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संयुक्त परिणामों के आधार पर सुब्रोतो सदन विजेता रहा। जबकि करियप्पा और अर्जन सदन क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के परिणामों की औपचारिक घोषणा विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया ने की। वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रभारी हिंदी शिक्षक प्रवीण रहे। मंच संचालन कैडेट आकाश व कैडेट सक्षम गुप्ता ने किया, वहीं, कार्यक्रम का आयोजन कैडेट साहिल के नेतृत्व में किया गया। सुनैना चाहार ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुस्तकें व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें