फोटो : 05रेवाड़ी। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी जीतने के बाद खुशी जाहिर करते हुए। स्रोत
रेवाड़ी। आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा के विद्यार्थियों ने जिलास्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। 8 से 10 आयु वर्ग में विद्यालय से कक्षा तीसरी के बच्चों ने भाग लिया। पारंपरिक और कलात्मक योग की उत्तम प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते। विद्यालय समूह अध्यक्ष डॉक्टर पवित्रा राव ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि योग को जीवन का अंग बना लेना चाहिए। विद्यालय प्राचार्या विजयश्री दंडवते ने सभी विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के लिए बहुत शुभकामनाएं दी।