रेवाड़ी। रोजगार विभाग के तत्वाधान में जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 2 फरवरी तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालयों, महाविद्यालय व आईटीआई के विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण व करिअर बारे मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी को राजकीय ब्वाय आईटीआई व राजकीय महिला आईटीआई में 1 फरवरी को मॉडर्न इंडियन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली व न्यू ईरा स्कूल कुंड व 2 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली व राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कोसली में व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान 9वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करिअर व स्वरोजगार के बारे जागरूक किया जा रहा है।