पूर्व न्यायाधीश शंकर सिंह यादव बच्चों को संबोधित करते हुए। स्रोत : स्कूल
कोसली। शहीद जगदीश चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोतला कलां में शनिवार को कानूनी साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ के रूप में पूर्व न्यायाधीश शंकर सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में पहुंचे। पूर्व न्यायाधीश ने अपने वक्तव्य में भारतीय न्याय संहिता के कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को अपराध, मद्यपान व अन्य असामाजिक गतिविधियों में भाग लेने पर दंड के प्रावधानों के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों को राष्ट्र विकास, चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास जैसी भावनाओं के प्रति प्रेरित किया। संवाद