रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयरन और फोलिक एसिड की गोली खिलाई गई।
कार्यवाहक प्राचार्य विजय सिंह ने बताया कि एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत विद्यालय में प्रत्येक बुधवार को मिड-डे मील के बाद आयरन और फोलिक एसिड की गोली खिलाई जाती है। उन्होंने एनीमिया की रोकथाम के लिए शारीरिक स्वच्छता अपनाने, खाने से पहले और खाने के बाद साबुन से हाथ धोने, फल और सब्जियों को धोकर इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी ने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक व मेथी आदि) मोटा अनाज (बाजरा आदि) और दाल व फली युक्त पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद