फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव तेज सिंह की हवेली में विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
तेज सिंह की हवेली में भ्रमण करते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर अहीर महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण मीरपुर स्थित राव तेज सिंह की हवेली में कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हवेली में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसका आयोजन इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से किया गया था। शिक्षकों ने छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी इस भ्रमण में भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति और इतिहास के प्रति गहरी रूचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें