फोटो : नेशनल साइंस सेंटर में भ्रमण करते सीहा स्कूल के विद्यार्थी और शिक्षक। स्रोत:स्कूल
कुंड। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बीआईएस क्लब के 24 विद्यार्थियों ने दिल्ली स्थित नेशनल साइंस सेंटर का भ्रमण किया। क्लब के अध्यक्ष हरीश कुमार और जिला समन्वयक वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विज्ञान केंद्र में प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों और रोचक विज्ञान प्रारूपों की जानकारी प्राप्त की। यात्रा का मार्गदर्शन प्राध्यापिका प्रियंका और रेखा ने किया। विद्यालय के डॉ सीवी रमन साइंस क्लब के संरक्षक सत्यवीर नाहड़िया ने शैक्षणिक यात्रा, ब्रेकफास्ट और लंच के लिए भारत मानक ब्यूरो का आभार जताया।