वाड़ी। सीहा स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित फन गेम्स के प्रतियोगिता। स्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नीलगिरी सदन के तत्वावधान में फन गेम्स का आयोजन किया। इसमें चारों सदन के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत इस बार फन गेम्स रस्साकसी, बोरी रेस, मटकी रेस, नींबू-चम्मच रेस, थ्री लेग रेस आदि का आयोजन किया गया।
हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के संचालन में हुई प्रतियोगिता में सभी स्टाफ सदस्यों ने अपने सदनों का हौसला बढ़ाया। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सीमा देवी ने फन गेम्स के संयोजन के लिए चारों सदनों का आभार जताया।