संवाद न्यूज एजेंसी
नाहड़। आकांक्षी खंड कार्यक्रम के तहत नाहड़ में नोडल अधिकारी बीडीपीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर नाहड़ स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बैनर पोस्टर तथा नारों के माध्यम से शिक्षा जागरूकता का संदेश दिया। इससे पहले बीडीपीओ अनिल कुमार यादव, बीईओ राजेंद्र शर्मा, बीआरसी डॉ. राजेंद्र यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीडीपीओ ने कहा कि किसी देश की खुशहाली और विकास वहां की शिक्षा पर निर्भर करती है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. ईश कुमार, नाहड़ स्कूल के प्राचार्य शिवराज सिंह चौहान आदि मौजूद थे।