फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों ने पर्यावरण को लेकर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
रैली को हरी झंडी दिखाकर स्कूल से रवाना करते अनु कुमारी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
बावल। कस्बा स्थित पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने पर्यावरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली को अनु कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल से रवाना किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने मैन बाजार, छोटू राम चौक, भगत राम चौक पर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने कहा कि पर्यावरण सभी लोगों की जिंदगी को प्रभावित करता है। पर्यावरण को लेकर सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। सभी छात्रों ने एक-एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संगीता यादव, चंद्रपाल, चमनदीप, सुमन, अनु कुमारी, मीनू रानी, विक्रम सुमेर सहित स्कूल का स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें