फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में ली हथियारों के बारे में जानकारी

Sun, 13 Oct 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06रेवाड़ी। जाटूसाना स्थित आईटीबीपी की 28वीं बटालियन की तरफ से आयोजित प्रदर्शनी में पहु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने जाटूसाना स्थित इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की 28वीं बटालियन की ओर से विजय दशणी पर आयोजित शस्त्र पूजन, फिट इंडिया दौड़ और प्रदर्शनी में भाग लिया। इस दौरान हथियारों के बारे में जानकारी ली।
प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अगुवाई में विद्यार्थियों ने आईटीबीपी की जाटूसाना के परिसर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शैक्षणिक यात्रा में विद्यार्थियों ने जाटूसाना स्थित आईटीबीपी के सेंटर की विभिन्न गतिविधियों के अलावा बटालियन की ओर से आयोजित शस्त्र पूजन में भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में हथियारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में छात्रा वर्ग की 800 मीटर की दौड़ हुई जिसमें विद्यालय की छात्रा अंशू यादव ने प्रथम, सुनैना ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिमवीर महिला परिवार दौड़ में पूनम, मोनिका व सूक्ष्म देवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान कमांडेंट अशोक कुमार यादव ने कहा कि जीवन की तस्वीर व तकदीर बदलने में शिक्षा की विशेष भूमिका होती है। ऐसे में विद्यार्थी समर्पित भाव से शिक्षा ग्रहण करें। आईटीबीपी सेंटर की संस्था हावा की मुख्य संरक्षक सुशीला यादव ने विजेता महिलाओं, छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य नाहड़िया ने कमांडेंट यादव को विद्यालय की ओर से साहित्य भेंट किया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट गिरीश चंद, इंस्पेक्टर सत्यवीर तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें