संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली में खंडस्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य माया यादव ने की।
शास्त्रीय नृत्य में उमंग (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़) प्रथम, कुमारी खुशी (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली) द्वितीय और मनीषा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली) तृतीय स्थान पर रहीं। कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की कुमारी सुहानी (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली) प्रथम रहीं। वोकल म्यूजिक में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली की टीम प्रथम और थिएटर प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली की टीम प्रथम रही। थ्री-डाइमेंशनल में कुमारी दिव्या कक्षा 12वीं (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़) प्रथम और टू डाइमेंशनल पेंटिंग में संदीप कक्षा बारहवीं (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली) प्रथम रहे।
निर्णायक की भूमिका डॉक्टर सतबीर इंदौरा ने निभाई। यह कार्यक्रम खंड, जिला, राज्य व नेशनल स्तर पर आयोजित किया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाशाली बच्चों को मंच मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रशंसा की। निर्णायक मंडल में भरत सिंह, उमेश, प्रियंका, सुनीता, सुभाष, देशराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, प्रियंका, रेखा, सुनीता, सुभाष, नरेंद्र, मनीषा, रेनू, सुमन, स्नेहा, कविता देवेंद्र, अनीता सुभाष, राजबाला, लता उपस्थित रहीं।