फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में की बुजुर्गों की सेवा

Sun, 12 Oct 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10आशियाना वृद्धाश्रम में पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट स्थित आशियाना वृद्धाश्रम में पहुंचकर विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया और उनकी सेवा की। इस दौरान छात्रों ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का अनुभव सुना। उनके सुख-दुख की कहानियां सुनीं और उनका मनोबल बढ़ाया। विद्यार्थियों ने वृद्धजनों को भोजन परोसा। वृद्धाश्रम के संचालक दिनेश राजपाल ने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इन नौजवानों ने बुजुर्गों के लिए समय निकाला। यह बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें