फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग

Thu, 24 Oct 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। प्रतियोगिता में पेंटिंग बनाते विद्यार्थी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बुधवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य नरेंद्र दहिया और कल्याण शाखा से एचसी सतेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अलग-अलग समूह बनाए गए थे। पहला समूह कक्षा दूसरी से पांचवीं तक, दूसरे समूह में कक्षा छठी से आठवीं तक और तीसरे ग्रुप में कक्षा नौंवी व दसवीं के विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। फ्लैग दिवस व पुलिस शहीद स्मृति दिवस की जानकारी दी। प्राचार्य नरेंद्र दहिया ने बच्चों से वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेने की सलाह दी। कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें