कोसली। पुलिस स्मृति दिवस एवं फ्लैग दिवस के उपलक्ष्य में कोसली में पुलिस की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर पेंटिंग्स के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रतियोगिता को दो समूहों में बांटा गया। पहले समूह में छठी से आठवीं तथा दूसरे समूह में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से पुलिस शहीद स्मृति दिवस और फ्लैग दिवस के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम में कोसली थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।