फोटो : 15परिणाम आने पर अपनी खुशी जाहिर करते स्वामी विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स
रेवाड़ी। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल गुरावड़ा के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन किया है। भावेश ने 483 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लक्ष्य ने 480 अंक लेकर द्वितीय स्थान पाया है। वहीं, बरखा और गौरव ने 479 अंक लेकर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सभी विद्यार्थियों ने मेधावी सूची में नाम दर्ज कराया है। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुमन यादव और सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।