धारूहेड़ा। धारूहेड़ा एग्रो फार्म पर बुधवार को गुरुग्राम के एक निजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक खेती की जानकारी ली। इसमें कृषि के बच्चों के साथ-साथ एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्र भी थे। फार्म में किसान यशपाल खोला ने विद्यार्थियों से खेती के अनुभव साक्षा किए।
इस दौरान प्राकृतिक उत्पादों की ग्रेडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग, सब्जियों की खेती में कीट नियंत्रण, जमीन में जीवाणुओं की संख्या में वृद्धि करना, खाली समय में खेतों में हरिखाद और दालों की बीजाई का महत्व, किसानों व उपभोक्ताओं को प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदे व आने वाले समय में प्राकृतिक खेती में किसानों व कृषि जगत से जुड़े लोगों का भविष्य के बारे में लंबी वार्ता हुई। संवाद