फोटो : 7सम्मान समारोह में विद्यार्थी को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : स्कूल
कुंड। गांव खोरी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 60 से ज्यादा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मेरिट आए 49 व 10वीं के 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों किरण, मुस्कान, अक्षांश, महक, कोमल और नितिन को सम्मानित किया। संवाद