फोटो : 16हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्कूल के चेयरमैन अमित यादव। स्रोत :
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर तीनों विद्यार्थियों को स्कूल के चेयरमैन अमित यादव ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल रेखा यादव ने बताया कि अंजलि ने 91.17% प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, प्रीतिका ने 90.50% प्राप्त कर द्वितीय तथा नैंसी ने 88.17% प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया है। चेयरमैन ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता तथा स्कूल का नाम रोशन किया है। संवाद