फोटो संख्या:60- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य--स्
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली सोमवार को अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य जरनैल सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित अंतर-जिला विज्ञान प्रदर्शनी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राएं पूजा व मनीषा की ओर से तैयार मॉडल को द्वितीय रहा। वहीं बीए प्रथम व तृतीय वर्ष भूगोल विज्ञान की छात्राएं प्रिया और रवीना की ओर से तैयार मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद