स्किल मेले में भाग लेते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
- फोटो : Archive
खोल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा इस्तमुरार में प्राचार्य संतोष कुमारी के मार्गदर्शन में स्किल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और हिसाब-किताब रखने, वस्तुओं की खरीद-बिक्री तथा व्यवसाय से जुड़ी बुनियादी जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने समूह में कार्य करते हुए आपसी सहयोग और समन्वय की भावना भी सीखी। प्राचार्य संतोष कुमारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। संवाद