फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुस्तक मिलने पर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
पुस्तक मिलने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम की पुस्तकों के सेट वितरित किए गए। प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि समय पर पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव को मजबूत करती है। शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों का सम्मान करने और उन्हें अपना मार्गदर्शक मानकर अध्ययन में जुटने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के रख-रखाव और नियमित अध्ययन के प्रति जागरूक किया। नई किताबें मिलने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें