सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर?
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नारनौल रोड स्थित सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में 3000 मीटर व 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में छात्र उमेश ने प्रथम, 100 रिले दौड़ में छात्र उमेश , साहिल टांक, कमल व हर्ष ने द्वितीय, छात्र हर्ष ने लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम, रेसलिंग में छात्र सौरभ ने प्रथम व हर्ष ने द्वितीय, वेटलिफ्टिंग में छात्र कार्तिक, सौरभ सिंह व साहिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था चेयरमैंन वीपी यादव व डायरेक्टर शारदा यादव ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बधाई देेते हुए सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।