रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने फील्ड विजिट किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वोकेशनल कोर्स में फील्ड विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी पसंद के कोर्स के संबंध में जानकारी प्रदान करना है। व्यवसायिक कौशल विकसित करना है। अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि फील्ड विजिट शिक्षा का अहम हिस्सा है जो विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार विषय चुनने संबंधी व्यवसायिक दक्षता प्राप्त करने में सहायता करता है। इससे विद्यार्थियों को मौके पर जाकर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मिलकर उद्योग संबंधी सभी जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलता है। आज बैंकिंग एंड फाइनेंस विषय के 80 विद्यार्थियों को बैंक ऑफ बड़ौदा, फाइनेंस ऑफिस, बीएमजी मॉल, रेजांगला पार्क आदि स्थानों का भ्रमण किया। बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर हरिमोहन यादव ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए बैंक संबंधी सभी जानकारियों से अवगत कराया। प्रवक्ता पवन कुमार ने बीएमजी मॉल की कार्यप्रणाली तथा रेजांगला पार्क के इतिहास के विषय में विद्यार्थियों को विशेष जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सुमित्रा देवी, बबीता देवी, ज्योति, नरेंद्र सिंह सहित शिवि, कीर्ति, प्रिया, सीमा, भावना, सरोज, निष्ठा, वंदना, चंचल, भूमि, भावना सहित 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।